फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैंट क्लब और शाह क्लब ने बाजी मारी

Sun, 21 Apr 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको मैदान में चल रहे शाहजहांपुर क्रिकेट लीग में शनिवार को दो मैच हुए। पहले मैच में कैंट क्लब ने सैफी क्लब को 46 रन से हराया। दूसरे मैच में शाह क्लब ने झंडा क्लब को 91 रनों से मात दी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट लीग में शनिवार को कैंट क्लब और सैफी क्लब के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर कैंट क्लब ने बल्लेबाजी चुनी। कैंट क्लब की टीम ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें अनिल ने 33 रन, मयंक शर्मा ने 28 रन, कप्तान अजय प्रताप सिंह ने 22 रन बनाए। सैफी क्लब की ओर से इरफान रजा ने तीन विकेट, फिरदौस और सौरभ ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरी पारी में सैफी क्लब 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें शाहिद ने 40 रन, हर्ष ने 29 रन बनाए। कैंट क्लब की ओर से आमिर के तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच शाह क्लब और झंडा क्लब के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर शाह क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 217 रन बनाए। इसमें अभय गुर्जर ने 64, गगन ने 40 रन बनाए। झंडा क्लब की टीम में आफताब ने दो विकेट लिए। झंडा क्लब की टीम 126 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें रजा ने 32, प्रतेष ने 25 रन बनाए।
शाह क्लब की ओर से आशुतोष और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अभय रहे। मैच में अंपायरिंग फरीद और शोभित ने की। इस मौके पर सचिव आलोक मिश्रा, आनंद पाठक, मनोज कुमार, अमित, इरफान आदि मौजूद रहे। को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को रिजवान स्पोर्टिंग व डायमंड क्लब के मध्य और दूसरा मैच शाहजहांपुर स्पोर्टिंग व इंडियन क्लब के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें