शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न कार्यों और व्यय की प्रचलित दरें तय कर दी हैं। इसमें चाय, समोसा, पानी की बोतल से लेकर प्रचार सामग्री की दरें शामिल हैं। इन दरों के आधार पर प्रत्याशियों को ब्यौरा देना होगा। चुनाव प्रतीक आवंटन होने के बाद व्यय निगरानी टीम सक्रिय हो गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह की ओर से जारी की सूची में चाय-समोसा की कीमत 10-10 रुपये, पानी की बोतल 20 रुपये, प्रचार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुर्सी का किराया प्रतिदिन आठ रुपये, भोजन पैकेट 60 रुपये रखा गया है। वाहन, टेंट सामग्री, होटल का किराया, स्टीकर, पंफलेट के अलावा फूूलों की प्रजाति के हिसाब से दरें तय की गईं हैं। संवाद
15 विकल्पों से वोट डाल सकेंगे मतदाता
शाहजहांपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए 15 विकल्प दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य एवं केंद्र व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों व लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी किए फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र आदि से मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। संवाद