फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंग्रेजी में सभी वर्गों पर समान ध्यान न दें परीक्षार्थी

Fri, 02 Feb 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तस्दीक हसन खान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंग्रेजी एक प्रमुख विषय है। तमाम परीक्षार्थी इस विषय से भयभीत होते हैं और अच्छे नंबर नहीं ला पाते। उन्हें अंग्रेजी के सभी वर्गों पर समान ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस्लामिया इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक तस्दीक हसन खान ने सुझाव दिए हैं। बताया कि अंग्रेजी विषय का पेपर रीडिंग, राइटिंग, ग्रामर व लिटरेचर सेक्शन चार भागों में विभाजित हेागा। सामान्यत: विद्यार्थी किताबों पर ज्यादा जोर देते हैं, जिससे उनका लिटरेचर (साहित्यिक) सेक्शन मजबूत होता है, लेकिन अन्य अनुभाग में कमजोर रहते हैं। इसलिए विधिवत चारों अनुभाग को बांटकर बराबर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे अच्छे नंबर मिलेंगे। उनका कहना है कि कॉम्प्रिहेंशन पैसेज और व्याकरण अनुभाग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लिखावट साफ सुथरी होना बहुत मायने रखता है। विद्यार्थियों को व्याकरण के तथ्यों को लिखकर ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए और अभ्यास करना चाहिए। उनका मानना है कि अभ्यास मनुष्य को पूर्ण बनाता है।
विज्ञापन




इन पर भी दें ध्यान
- प्रत्येक परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें। इन्हें नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
-किसी टॉपिक पर जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट का उपयोग करें। अध्ययन सामग्री की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें।
-एक सटीक और प्रभावशाली लेखन के लिए व्याकरण और शब्दावली में मजबूत आधार स्थापित करें।
-तनाव को कम करने के लिए नियमित रूप से प्रमुख अवधारणाओं, सूत्रों और साहित्यिक उदाहरणों को बार-बार पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें