फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: कोहरे की विदाई के बाद भी पटरी पर नहीं लौटीं निरस्त ट्रेनें

Sat, 18 Feb 2023 06:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरा होने की वजह से कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था तो कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं। मौसम सामान्य होने के बाद भी यही स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गाड़ी संख्या 5119-20 योग नगरी ऋषिकेश देहरादून एक्सप्रेस, 4235-36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस, 04305-06 बालामऊ-शाहजहांपुर, 04337-38 सीतापुर-शाहजहांपुर, 04379-80 बरेली-रोजा निरस्त रही। जबकि गाड़ी संख्या 5128-29 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को रद रहती है। वहीं गाड़ी संख्या 15910 गुहावटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 1:46 से एक घंटा 15 मिनट विलंब से आई। गाड़ी संख्या 12391 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रात 10:42 की बजाय शुक्रवार को 1:11 बजे आ सकी। 1
4207 पदमावत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा, 14017 आनंद विहार टर्मिनल सदभावना एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से आई। लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में 13308 गंगा सतजुल एक्सप्रेस चार घंटे, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटा, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा विलंब से रही। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि पांच ट्रेनें काफी समय से रद्द हैं। दूसरी ट्रेनें अपने रवानगी स्टेशनों से ही सही समय पर नहीं चल रही है। इसी वजह से देरी से आ पा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें