फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन ट्रकों से छह बैटरियां चोरी, सीसीटीवी में नजर आया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे के पास स्थित ईंट भट्ठे पर खड़े तीन ट्रकों से चोरों ने छह बैटरियां चुरा लीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक व्यक्ति चोरी करता दिखाई दिया है। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता 25 अगस्त को हरदोई बाईपास चौराहा के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर तीन ट्रक खड़े करवाकर चले गए थे। 30 अगस्त को जब लौटे तो उन्होंने देखा कि तीनों ट्रकों से छह बैटरियां गायब हैं। उन्होंने भट्टे पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए तो एक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इंस्पेक्टर आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में इरशाद निवासी गांव रौसर कोठी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें