फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टनकपुर, बीसलपुर रूट की बस सेवा ठप, लखनऊ रूट की बसें भी रोकनी पड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नदियों में उफान, बाढ़ और कटान के कारण बीसलपुर और टनकपुर मार्ग पर रोडवेज बस सेवा ठप हो गई है। बृहस्पतिवार को बरेली से लखनऊ जाने वाली बसों का संचालन भी रोक दिया गया। रुहेलखंड और बरेली डिपो की चार बसें शाहजहांपुर से पहले ही फंस गईं। इधर, बीसलपुर रोड पर बस सेवा पूरी तरह से बंद है। बरेली वाया बीसलपुर-गोला गोकर्णनाथ बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण टनकपुर रूट की बसों को मझोला तक ही चलाया जा रहा है। बुधवार रात से ही बीसलपुर मार्ग पर पड़ने वाली देवहा, कैलाश और लखनऊ मार्ग पर पड़ने वाली शाहजहांपुर की गर्रा, खन्नौत नदियों में उफान शुरू हो गया। शाहजहांपुर में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी रोड पर आ गया। दोपहर के समय स्थिति और बिगड़ गई। इस बारे में अधिकारियों को सूचना मिली तो बसों का संचालन रोक दिया।
शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, गोला, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, फर्रुखाबाद डिपो की बरेली आने वाली 25 बसें बुधवार को बरेली नहीं आईं। एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि बाढ़ के कारण बसों का संचालन रोकना पड़ा है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालात सामान्य होते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन दिनों बारिश और बाढ़ के कारण यात्रियों की संख्या भी घटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें