शाहजहांपुर। रोजा ओवरब्रिज पर दोपहर करीब डेढ़ बजे बस्ती डिपो की बस का एक्सल टूट गया। बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। इससे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
दोपहर में सवारियों से भरी बस का अचानक एक्सल टूट गया। बस रुकने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चालक ने मुसाफिरों को दूसरी बस में सवार करा दिया। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन मंगाकर बस को किनारे कर यातायात को शुरू कराया। संवाद