फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सराफा व्यापारी की हत्या: संपत्ति विवाद में सौतेला भाई बना दुश्मन, सरे बाजार गोली मारकर ली जान

Thu, 17 Aug 2023 10:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

संपत्ति विवाद में सौतेला भाई जान का दुश्मन बन बैठा। उसने सरे बाजार सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
संकल्प गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पुवायां के मुख्य बाजार में बुधवार को सराफा व्यापारी संकल्प गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की मां प्रेमलता की तहरीर पर सौतेले भाई अमित के खिलाफ संपत्ति विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी 28 वर्षीय संकल्प गुप्ता बुधवार को मेन मार्केट में स्थित अपनी सराफा की दुकान करीब 9.30 बजे खोलने गए थे। इस बीच उनका सौतेला भाई अमित गुप्ता उर्फ हप्पू मौके पर आ पहुंचा। संपत्ति विवाद के चलते अमित ने संकल्प को तमंचे से गोली मार दी और भाग निकला।

ये भी पढ़ें- पति बना जल्लाद: ढाई साल पहले प्रेम विवाह... अब पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, सामने आई ये वजह
विज्ञापन

 

कंधे के पास लगी गोली 

गोली चलने की आवाज सुनकर मार्केट के व्यापारी उनकी दुकान पर पहुंचे। संकल्प गुप्ता के कंधे के पास गोली लगी थी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल संकल्प को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने के कारण संकल्प को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। सीओ पंकज पंत ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद मौका मुआयना किया है।

 

सीओ पंकज पंत ने बताया कि संकल्प गुप्ता की मां प्रेमलता ने अपने सौतेले पुत्र अमित उर्फ हप्पू के खिलाफ संपत्ति विवाद में गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के पीछे के कारणों की जानकारी के लिए संकल्प गुप्ता के परिजन से भी बात की है। सीओ ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। अभी जांच की जा रही है। 

थैले में दो तमंचे लेकर पहुंचा था आरोपी

पुलिस ने अमित गुप्ता के पास से दो तमंचे बरामद किए हैं। अमित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया गया था। दूसरी मां ने सारी संपत्ति अपने कब्जे में कर ली थी। वह आठ हजार रुपये महीने की नौकरी कर रहा था, जिससे बमुश्किल गुजर होती थी। वह कई बार संपत्ति में हिस्सा देने की मांग कर चुका था, लेकिन उसका वाजिब हक उसे नहीं मिल रहा था। 
विज्ञापन

उसने तीन दिन पूर्व ही संकल्प को मारने का प्लान बना लिया था। इसके तहत उसने दो तमंचों की व्यवस्था की। दोनों तमंचे लोड थे। अगर एक मिस हो जाता तो वह दूसरे तमंचे से गोली मार देता। आरोपी ने कहा कि अगर आज वह संकल्प को न मार पाता तो अगले दिन खुद ही जहर खाकर जान दे देता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें