फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने हमलाकर बुजुर्ग को मार डाला

Wed, 01 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांड ने हमलाकर बुजुर्ग को मार डाला
विज्ञापन
थाना तिलहर के गांव फत्तेपुर गैसरा में सोमवार रात खेत की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया। इसमें घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। फत्तेपुर गैसरा निवासी 65 वर्षीय नरवीर सिंह सोमवार रात खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ गांव से करीब दो मीटर दूर अपने गन्ने के खेत की रखवाली करने गए थे। जहां रात में करीब दस बजे उन पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले से नरवीर काफी दूर जाकर गिरे। उनकी  चीख सुनकर आसपास के खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडे से सांड को भगाया। घायल नरवीर को तिलहर सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां रात करीब साढ़े तीन बजे नरवीर ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद ने शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें