फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यू साइडिंग पर श्रमिकों के लिए लेबर हट बनवाएं

Thu, 14 Mar 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल मुख्य ऑपरेटिंग मैनेजर उमेश चंद्र जोशी ने बुधवार को रोजा जंक्शन पर नई साइडिंग का निरीक्षण किया, जहां मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था कराने, लेबर हट बनवाने और टिन शेड डलवाने के निर्देश दिए। वहीं, जंक्शन पर यार्ड की रीमॉडलिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वे अपनी विशेष ट्रेन से पूर्वाह्न 11:00 प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। यहां से सीधे ड्राइवर बुकिंग कार्यालय गए, जहां अभिलेखों को जांचा। लोको पायलटों से ट्रेन चलाने के संबंध में जानकारी ली, फिर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में एसएस श्रीकांत यादव से पूछताछ कर अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने रोजा पावर केबिन में स्टेशन मास्टर से सवाल-जवाब किए। लाइन क्लीयर करने के संबंध में जानकारी ली। ट्रेन मैनेजर रेस्ट हाउस में खानपान की गुणवत्ता देखी।
निरीक्षण करने के बाद प्रिंसिपल मुख्य ऑपरेटिंग मैनेजर वापस मुरादाबाद चले गए। इस मौके पर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर आशीष सिंह, एरिया मैनेजर रोजा दिलीप कुमार मीणा, यातायात निरीक्षक विकास सिंह, रोजा स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत यादव, रोजा सेफ्टी यातायात निरीक्षक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें
- अभी तक सीतापुर की ओर से जो ट्रेन आती हैं, वे एक और दो नंबर प्लेटफार्म पर रुकती हैं। यार्ड की रीमॉडलिंग होने के बाद सीतापुर की ओर से आने वाली ट्रेनें तीन तथा चार नंबर प्लेटफार्म पर आएंगी। जबकि आउटर पर काफी देर तक खड़ी रहने वाली ट्रेनें बिना रुके आगे जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें