जलालाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने शनिवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय याकूबपुर का जायजा लेकर विद्यालय की व्यवस्थाएं परखीं।
इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण कार्य, स्वच्छता, मध्याह्न भोजन और अभिलेखों की जांच पड़ताल करने के साथ ही कई कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाकर शैक्षिक गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने के निर्देश दिए। संवाद