फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएसए ने तीन स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों से सुने पहाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर विकासखंड के तीन विद्यालयों का बीएसए दिव्या गुप्ता ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को गणित, हिंदी आदि विषय पढ़ाए।
विज्ञापन

सुबह में बीएसए प्राथमिक विद्यालय बिलहरा में पहुंचीं। वहां शिक्षामित्र नंदलाल कक्षा तीन के छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित पढ़ा रहे थे। बीएसए ने छात्रों से पहाड़ा सुना। गणित के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी संतोषजनक मिले। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हरभानपुर में छात्रों से हिंदी भाषा की जानकारी प्राप्त की। प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर कंजा में पंजीकृत 238 के सापेक्ष में 197 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। छात्र-छात्राएं यूनीफॉर्म में मिले। स्कूल की स्थिति बेहतर मिलने पर स्टाफ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें