फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका समीक्षा सिंह को बीएसए ने किया सम्मानित

विज्ञापन
शाहजहांपुर के एक होटल में राज्य पुरस्कार प्रापत ​शि​क्षिका को सम्मानित करते बीएसए रणवीर सिंह व 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सदर बाजार स्थित एक होटल में हुई। इसमें नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि बीएसए रणवीर सिंह व संघ के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने शिक्षिका समीक्षा सिंह को सम्मानित किया। इस बीच बीएसए ने कहा कि शिक्षक का दर्पण विद्यालय होता है। विद्यालय में जाने से शिक्षक की कार्य कुशलता प्रदर्शित होती है। समीक्षा सिंह ने कई नवाचार किए। उनके विद्यालय में 400 से अधिक बच्चे हैं, जिनको मात्र दो शिक्षक पढ़ाते हैं। उनको राज्य पुरस्कार मिलने से जिले का बेसिक शिक्षा परिवार स्वयं को गौरवांवित महसूस करता हैं।
संजय सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं की ओर ध्यान न देने का आरोप सरकार पर लगाया। इसके विरोध में नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, प्रांतीय प्रचार मंत्री अर्चना तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, रविंद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी, अरुण भदौरिया, डॉ. विनय गुप्ता, अनुज सिंह, नवेंदु मिश्रा, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें