खुटार में नाली से हटाया गया टूटा पत्थर। संवाद
खुटार। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पीछे से गोला हाईवे तक जाने वाले इंटरलाकिंग मार्ग पर नवनिर्मित नाली का पत्थर टूटने के बाद यहां मिट्टी भर दी गई। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद यहां बृहस्पतिवार को नया पत्थर डाले जाने की तैयारी है।
इंटरलाकिंग मार्ग पर एक नाली का निर्माण कराया गया है। नाली के ऊपर डाला गया पत्थर की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। यह एक दिन में ही टूट गया था। मोहल्ले के लोगों ने मामले की शिकायत कर निर्माण सामग्री की जांच करने और संबंधित फर्म का भुगतान रोके जाने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुइ। अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में खबर को प्रकाशित किया।
बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने नाली से टूटा पत्थर और मिट्टी को हटवा दिया। मोहल्ले के लोगों को बताया कि नाली पर नया पत्थर डाला जाएगा। इसके बाद लोगों को आवागमन में समस्या नहीं होगी। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन को नाली पर पड़े अन्य पत्थरों की गुणवत्ता की जांच भी करानी चाहिए।