शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में शहर की एक महिला ने इंदिरानगर निवासी पति कामरान समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उनकी शादी कामरान के साथ हुई थी। पांच जनवरी को मारपीट कर तलाक देते हुए घर से निकाल दिया गया। तेजाब डालने की धमकी दी गई। इसके बाद 20 जनवरी को पति शराब के नशे में घर में जबरदस्ती घुस आया और गालियां देते हुए गला दबा दिया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद