शाहजहांपुर। बहादुरगंज पचराहा पर मीट ओर कबाड़ मंडी के पास ही पुलिया का निर्माण करवाया जा रहा है। 20 दिन बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
बुधवार को महापौर अर्चना वर्मा ने पुलिया निर्माण के कार्य का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इसका असर बृहस्पतिवार को दिखा। जल निगम के कर्मचारी तेजी से कार्य करते देखे गए। मौके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि निर्माण कार्य होली से पहले पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि निर्माण कार्य के चलते बृहस्पतिवार को भी आवागमन प्रभावित रहा। संवाद