फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज लॉन से कमरे का ताला तोड़कर दुल्हन के सवा तीन लाख की नकदी-गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज स्थित खान साहब की बगिया में शादी समारोह से चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर सवा तीन लाख रुपये के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मुआयना किया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

खिरनीबाग निवासी मनोज राय की मौसेरी बहन पुवायां थाने के गंगसरा की निवासी हैं, उनकी बरात सोमवार रात जलालाबाद से आई थी। शादी कार्यक्रम चौक कोतवाली क्षेत्र में खान साहब की बगिया में रखा गया था। वर व वधु पक्ष का माल-जेवर बरामदे स्थित कमरे में रख दिया गया था। मनोज के मुताबिक कमरे के मुख्य गेट पर उन्होंने ताला डाल रखा था। उसके पीछे छोटे कमरे में लॉन की तरफ से ताला पड़ा था। रात करीब साढ़े 11 बजे जयमाल के बाद दुल्हन को कपड़े और गहने चेंज करने के लिए कमरे में ले जाया गया। मुख्य गेट के कमरे का ताला खोलकर परिजनों ने अंदर प्रवेश किया। उन्हें सारा सामान बिखरा मिला।
मनोज ने बताया कि चोरों ने दूसरे गेट पर लगे ताले को तोड़ा। अंदर का कुंडा खोलने के लिए वहीं पर शीट को काटकर अंदर प्रवेश कर गए। चोर दुल्हन पक्ष का एक सोने का हार, कान के झुमके व 40 हजार रुपये की नकदी व वर पक्ष की ओर से लाए गए दो लाख 30 हजार रुपये का सोने का हार ले गए हैं। चोरों ने सवा तीन लाख रुपये की चपत लगाई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे मिले बंद
भाई मनोज ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मिलीभगत का आरोप लगा दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया गया। सीसीटीवी कैमरे चेक कराने को कहा। इस पर मैरिज लॉन के कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी खराब होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए। पुलिस ने नाराजगी भी जताई।
चोरी की घटना को संदिग्ध बता रही पुलिस
मौके पर पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का मानना था कि जिस कमरे में कोई गया नहीं है वहां चोरी कैसे हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि, शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
रात में दी 12 लाख की चोरी की तहरीर
मनोज राय ने सोमवार रात ही चोरी की तहरीर दी थी। उन्होंने अंदाज लगाकर दोनों पक्ष के करीब 12 लाख के जेवर व नकदी चोरी होने की तहरीर दी थी। मनोज ने बताया कि पुलिस ने उनसे संपर्क साधा था। उनसे वास्तविक गए माल की तहरीर देने को कहा। इसके बाद मनोज ने सवा तीन लाख की दूसरी तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरात से जेवर चोरी की तहरीर आई है। मामले की जांच कर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें