फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज को एकजुटता दिखानी होगी : पं. पीतांबर

Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सिंजई के एक लॉन में आयोजित अ​खिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में मंचासीन पदा​​धिकारी। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का कार्यक्रम सिंजई के एक लॉन में हुआ। इसमें ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. पीतांबर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुटता दिखानी होगी। संगठन के माध्यम से उनके हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। बताया कि जिले में महासभा का विस्तार किया जाएगा। इसका नेतृत्व अंशू पांडेय करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने 20 अक्तूबर को बुलंदशहर में होने वाले ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पहुंचने की अपील भी की। कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश पाठक ने कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया।
भगवती प्रसाद मिश्र ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए एकत्रित होने का आह्वान किया। युवा नेता अंशू पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार रहेंगे। संगठन को जिले में मजबूती प्रदान की जाएगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने शहीद प्रतिमाओं पर जाकर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर मोहित अवस्थी, चंद्रशेखर त्रिपाठी, रमेश शुक्ला, केतन पांडेय, अंजुल मिश्रा, सौरभ शर्मा, पंकेश द्विवेदी, हिमांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें