फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अक्तूबर के बाद सड़कों पर नहीं दिखेंगे गोवंशीय पशु : डीएम

Fri, 27 Sep 2024 07:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोवंशीय पशुओं को पकड़कर संरक्षित करने के अभियान में तेजी लाई जाएगी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर तक सभी गोवंशीय पशुओं को गोशालाओं में भेजा जाएगा। साथ ही शहर में डेयरियों से निकलने वाले मवेशियों का समय तय किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में छुट्टा गोवंशीय पशुओं की समस्या बड़ी है। प्राथमिकता के आधार पर गोशालाओं का विस्तार किया जाएगा और नई गोशाला बनाई जाएंगी। मनरेगा की ओर से 75 नई गोशाला का निर्माण शुरू हो गया है। ग्राम सभाओं में और भूमि को चिह्नित कर गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में गोशाला के लिए भूमि चिह्नित की गई है। उस पर जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पुवायां रोड स्थित सिंचाई विभाग परिसर में बने नंदीशाला के पशु दूसरी जगह रखे जाएंगे। पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा कि वे अपने पशु खुले नहीं छोड़ें। 31 अक्तूबर तक सड़कों को गोवंशीय पशुओं से मुक्त किया जाएगा।

डेयरी से निकलने वाले मवेशियों का समय किया जाएगा तय
डीएम ने कहा कि शहरवासियों को असमय डेयरियों से निकलने वाले मवेशियों की वजह से जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर काफी शिकायतें आ रहीं हैं। जल्द ही डेयरी संचालकों के साथ बैठक करके मवेशियों के निकलने का समय तय किया जाएगा। इससे जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें