फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दौरान पहचान लेने पर कर दी थी रामप्रताप की हत्या

Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
लूट के दौरान पहचान लेने पर कर दी थी रामप्रताप की हत्या
विज्ञापन
गांव नौहा निवासी 40 वर्षीय रामप्रताप 30 मार्च की सुबह गांव कंधऊ चक में होली मिलने गए थे। शाम को वापस घर आते समय शारदा नहर पटरी पर गांव से दो किमी पहले रामप्रताप की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पीछे से आ रहे रामप्रताप के भाई सियाराम ने शव पड़ा देख परिवार के लोगों और पुलिस को सूचना दी थी।  इस मामले में मृतक के पुत्र दीपक की ओर से गांव ऊंचागांव कनपारा के गुड्डू और रामकृष्ण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई नामजदों ने 15 दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस नामजद गुड्डू को मंगलवार को रिमांड पर लाई। कोतवाली प्रभारी सुनील विश्नोई के अनुसार पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि वह अपने साथी रामकृष्ण के साथ नहर पटरी पर लूट के इरादे से खड़ा था। रामप्रताप को लूट की नीयत से रोका गया और साइकिल आदि छीन ली गई। इस दौरान रामप्रताप ने उन लोगों को पहचान लिया और लूट का विरोध किया, इस कारण उन लोगों ने रामप्रताप के सिर पर कुल्हाड़ी आदि का प्रहार कर हत्या कर दी और साइकिल लेकर भाग निकले। गुड्डू की निशानदेही पर गांव कल्याणपुर के पास खन्नौत नदी जंगल से रामप्रताप की साइकिल और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें