डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पुस्तक भेंट करते अधिवक्ता पार्थ यादव। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। अधिवक्ता पार्थ यादव ने कलक्ट्रेट में बने पुस्तकालय के लिए पुस्तक अद्भुत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को भेंट की। डीएम ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि जिले के ऐतिहासिक दृष्टि से पुस्तक बेहद समृद्ध है। जिले की विरासत को लिपिबद्ध करके लेखक डॉ.विकास खुराना ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्रोफेसर विकास पांडेय, डाॅ. रामशंकर पांडेय, डॉ.श्रीकांत मिश्रा, डॉ. संजय पांडेय, फैज असलम खान, डॉ. स्वप्निल यादव, डाॅ.महेंद्र प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे। संवाद