सेहरामऊ दक्षिणी। लखनऊ-पलिया स्टेट हाईवे पर स्थित मां जालिपा देवी मंदिर के परिसर के पास जमीन में कंकाल मिलने की सूचना पर रविवार को पुलिस ने जायजा लिया। हड्डी के अवशेष और मिट्टी को कब्जे में लेकर सील कर दिया।
देवी मां जालिपा और भैरों बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को नर कंकाल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुजारी सियाराम ने बताया कि बारिश अधिक होने पर जमीन कटने पर नर कंकाल दिखाई देने लगते हैं। इसके बाद महिलाओं व पुरुषों की भीड़ लग गई। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को थाना प्रभारी रोहित सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने हड्डी के टुकड़ों और मिट्टी को कब्जे में लेकर सील करा दिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास लंबे समय कब्रिस्तान है। मंदिर के पास से अवशेष मिले हैं। अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-
-वायरल वीडियो को मैंने देखा है। इसकी फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रशासन को खुद ध्यान देना चाहिए, क्योंकि, देश में दो सौ साल पुराने कंकाल तक मिल चुके हैं।
डॉ. विकास खुराना, इतिहासकार