फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, नाक-कान से निकल रहा था खून; हत्या की आशंका

Sun, 16 Jul 2023 10:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 
विज्ञापन
रामऔतार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में कांट थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया आस के मजरा गौटिया निवासी रामऔतार (65) का शव शनिवार सुबह सात बजे गांव से करीब एक किमी दूर खेत में भूसे के गूंगे के पास पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, उनके सिर पर चोट के निशान थे। नाक-कान से खून निकल रहा था। सूचना पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


रामऔतार शुक्रवार शाम को पांच बजे मूंगफली के खेत पर गए थे। देर तक वापस नहीं आने पर भाई भाईलाल ने तलाश शुरू की। रामऔतार का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर राजाराम के खेत में लगे भूसे के गूंगे के पास उसका शव पड़ा मिला। भाईलाल ने बताया कि रामऔतार के सिर पर चोट का निशान मिला है। खून से कपड़े सने हुए थे। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने रंजिश से इन्कार किया, लेकिन हत्या की आशंका जताई है।

अविवाहित थे रामऔतार, भाई के पास रहते थे

रामऔतर ने शादी नहीं की थी। वह अपने भाई भाईलाल के पास रहते थे। भाई रामपाल, सेवाराम, भाईलाल, सत्यपाल उनकी मौत से काफी दुखी हैं। उनके नाम करीब सवा बीघा जमीन थी।

विज्ञापन

पुलिस वाहन को देखकर भागे थे रामऔतार

रामऔतार का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच की है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि रामऔतार शराब बनाने के साथ पीते भी थे। पूर्व में आबकारी अधिनियम में वह जेल भी जा चुके हैं। शुक्रवार को गांव में विवाद होने पर पीआरवी को देखकर वह खेत से भागे थे। उसके बाद से लापता था।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि रामऔतार शराब का आदी था। उसके नाक से खून बह रहा था। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें