फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: तीन दिन से लापता किशोर का शव मिला, आक्रोशित परिजनों ने थाना घेरा

Mon, 31 Oct 2022 09:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

लापता हाईस्कूल के छात्र रामजी (16) का शव सोमवार शाम बरामद हुआ। गुमशुदगी की रिपोर्ट न दर्ज करने और पुलिस की लापरवाही पर भड़के परिजनों ने सोमवार शाम थाने के बाहर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचंद्र मिशन थाने से दो सौ मीटर दूरी पर तीन दिन से लापता हाईस्कूल के छात्र रामजी (16) का शव सोमवार शाम बरामद हुआ। गुमशुदगी की रिपोर्ट न दर्ज करने और पुलिस की लापरवाही पर भड़के परिजनों ने सोमवार शाम थाने के बाहर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। तीन घंटे बाद रात करीब आठ बजे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम लगाने वालों को रोड से हटवा दिया। परिवार वालों ने एक लड़की और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी मुनीम गुप्ता कबाड़ का कारोबार करते हैं। उनका पुत्र रामजी गुप्ता देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। तीन दिन पहले वह अचानक अपना फोन घर पर छोड़कर लापता हो गया था।  एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने एक किशोरी, उसकी मां समेत दो तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें