जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में बल्लेबाज को गेंद डालता गेंदबाज। स्रोत : आयोजक
- फोटो : samvad
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर आयोजित अंडर-14 के अंतर्गत मैच का आयोजन किया गया। इसमें शाहजहांपुर ब्लू ने ग्रीन को 18 रनों से हराकर बाजी मार ली।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर ब्लू ने 86 रन बनाए। दिव्यांश यादव ने 25, कार्तिकेय ने 20, राघव पांडे ने 11 रनों का योगदान दिया। ग्रीन की ओर से जितेश और नितिन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में ग्रीन की टीम 68 रन बनाकर आउट हो गई। संस्कार ने 38 रनाें की पारी खेली। ब्लू की ओर से अमोल यादव और अभय दीक्षित ने एक-एक विकेट लिया। मैच के अंपायर पंकज तिवारी और रविंद्र सिंह रहे। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद