फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कटौती के विरोध में राइस मिल पर भाकियू का धरना

Sun, 29 Sep 2024 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के इनायतपुर में राइस मिल के सामने धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव इनायतपुर स्थित सेल एग्रो कमाेडिटीज राइस मिल के बाहर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं पर मिल प्रबंधन ने वार्ता कर आश्वासन देकर उन्हें मना लिया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में तमाम किसान मिल पहुंचे और मिल के सामने धरने पर बैठ गए। मंजीत सिंह ने कहा कि धान खरीद में किसानों ने प्रति क्विंटल डेढ़ किलो करदा काटा जा रहा है और मुद्दत के नाम पर प्रति सैकड़ा एक रुपये काटा जा रहा है। किसान को धान में नमी के बारे में जानकारी नहीं देकर मनमाने दाम लगाए जाते हैं। करदा और मुद्दत काटना बंद नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मिल प्रबंधन की ओर से उमेश आंवला ने किसानों के बीच में आकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि करदा डेढ़ किलो के स्थान पर एक किलो लिया जाएगा और एक प्रतिशत काटी जा रही मुद्दत (सीडी) को काटना बंद कर दिया जाएगा। किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कुलदीप सिंह, सुखचैन सिंह, रमाकांत, जसवीर सिंह, रामसेवक, राममूर्ति, निरंकार सिंह सहित तमाम किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें