फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का अनशन समाप्त कराया

Thu, 05 Nov 2015 07:57 PM IST
बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल एसएमआई के धान खरीद के आश्वासन पर बृहस्पतिवार दूसरे दिन समाप्त हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंडी में लगे एफसीआई क्रय केंद्र पर किसानों के धान की खरीद नहीं होने से नाराज भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मंदीप सिंह ने हरिभजन सिंह के साथ बुधवार से मुख्य चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उनके समर्थन में कई कार्यकर्ता भी बैठे थे। बृहस्पतिवार को एसएमआई प्रशांत कुमार ने मुख्य चौराहा पहुंचकर भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए आश्वासन दिया कि एफसीआई का छोड़ा हुआ धान वह अपने केंद्र पर तौल लेंगे। एसएमआई के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन समाप्त करने को तैयार हो गए। एसएमआई ने कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। इस मौके पर कुशल सिंह, अर्जुन, ओमप्रकाश, अमरजीत सिंह, करन सिंह, रामखिलावन, जगदीश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें