फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने अधीक्षण अभियंता का पुतला फूंका

Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
भाजपाइयों ने अधीक्षण अभियंता का पुतला फूंका
विज्ञापन
आधी रात के बाद होने वाली अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। संगठन कार्यकर्ताओं ने अब्दुल्लागंज चौराहे पर पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। साथ ही नवरात्र के दौरान रात में बिजली कटौती बंद न किए जाने पर उग्र आंदोलन छेड़ देने की चेतावनी दी। इससे पहले, संगठन के कार्यकर्ता मोहल्ला बाबूजई में हरीश कश्यप के आवास पर जमा हुए और बैठक करके प्रदर्शन की रणनीति बनाई। इस मौके पर संगठन के पूर्व शहर अध्यक्ष तसलीम लगारी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आधी रात के बाद होने वाली बिजली कटौती ने चैन की नींद छीन ली है। नवरात्र व्रत शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है। बैठक के बाद कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए अब्दुल्लागंज चौराहे पर पहुंचे। वहां बिजली उपकेंद्र के सामने प्रदर्शन कर पुतला आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में मुन्ना लाल, शाहिद अंसारी, विजय कुमार, गज्जू खां, डॉ. महेश चंद्र, फूल मियां, जमीर खां, मो. आबिद खां, कयूम चमन, शकील खां, शेर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें