बंडा। साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरों ने लॉक तोड़कर चोरी कर ली। बाइक स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जमुनिया खानपुर गांव निवासी हरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसका साथी उसकी बाइक लेकर बंडा के साप्ताहिक बाजार गया था। सब्जी खरीदने के दौरान चोर लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ले गए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है। संवाद