फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक सवार युवकों ने चोरी की थी 2.60 लाख की नकदी

Thu, 24 Oct 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। संग्रह अमीन की कार से दो लाख 60 हजार रुपये से भरा बैग बाइक सवार दो युवकों ने चोरी किया था। चोरी करने वाले युवकों का फुटेज कई सीसीटीवी कैमरों में मिला है। पुलिस इसी आधार पर दोनोंं की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव नाहिल निवासी योगेश मिश्रा पुवायां तहसील में संग्रह अमीन हैं। 19 अक्तूबर की दोपहर में वह कार से खुटार रोड स्थित एसबीआई पहुंचे और अपने खाते से दो लाख 60 हजार रुपये निकाले। रुपयों से भरा बैग उन्होंने कार में ही रख लिया था। खुटार मार्ग पर सेंटर चौराहे के पास वह कार खड़ी करके सब्जी लेने लगे। कार से रुपयों भरा बैग चोरी होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बैंक सहित कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दोनों की करतूत कैद हो गईं हैं।
आरोपी बैंक से ही संग्रह अमीन की कार के पीछे लग गए थे। सब्जी खरीदने के दौरान दोनों ने कार को खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में संग्रह अमीन कुछ और खरीदने गए। इस बीच बाइक सवार युवकों ने कार को खोल लिया और बैग लेकर भाग निकले। पुलिस को आरोपियों के स्पष्ट फोटो मिल गए हैं। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस की टीमें लगी हैं, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें