फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। निजी बस की टक्कर से बाइक सवार गांव नवदिया ओरीलाल निवासी पंकज कुमार और उनकी पत्नी पूजा देवी घायल हो गए।
विज्ञापन

पंकज बुधवार को पत्नी के साथ कपड़े खरीदने खुटार आए थे। वापस जाते समय खुटार-मैलानी रोड पर गांव सलनहा के पास बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने पंकज को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पूजा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें