फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक सवारों ने महिला के कान से कुंडल नोंचा, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

Sat, 11 Feb 2023 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जलालाबाद कस्बे में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के कान से कुंडल नोंच लिए। महिला अपनी मां और भाभी के साथ गांव जा रही थी, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में फर्रुखाबाद के गांव नौगवां निवासी जितेंद्र की पत्नी रेखा के कान के कुंडल बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर नोंच लिए और भाग निकले। बरेली हाइवे पर भीड़ वाली जगह पर इस घटना से खलबली मच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन आरोपी का अभी पता नहीं लगा है।

विज्ञापन


जितेंद्र की पत्नी रेखा का जलालाबाद क्षेत्र के गांव बघापुर में मायका है। दो दिन पहले रेखा यहां आई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे रेखा अपनी भाभी नीलम व मां सोनकली के साथ जलालाबाद बाजार में खरीदारी करने के बाद ई-रिक्शा से वापस गांव को जा रही थी। बरेली हाईवे पर सरैया मोड़ के पास रेखा ने जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने के लिए रिक्शा रुकवाया। 

रेखा के अनुसार, वह रिक्शा से नीचे उतर रही थी। तभी पीछे से आये बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर एक कान से कुंडल नोंच लिया। उसके चिल्लाने पर कई लोग इकट्ठे हो गए। तब तक आरोपी भाग निकले। पीड़िता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बाइक सवारों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें