कांट में घटना की जानकारी देते रामसरन। संवाद
कुर्रियाकलां। कांट के गांव कुर्रिया-चौहनापुर मार्ग पर बांसखेड़ा गांव के पास सरेराह बाइक सवार युवक गांव कुर्रियाकलां निवासी रामसरन से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज में युवक नजर आए हैं। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
रामसरन गल्ला व्यापारी हैं। मंगलवार दोपहर वह अपनी दुकान में बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक बांसखेड़ा गांव की तरफ से आए और पाकड़ के पेड़ के पास रुके। कुछ देर बाद एक युवक ने रामसरन के झोले को छीन लिया और भाग गए। घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रामसरन के अनुसार, झोले में 40 हजार रुपये रखे थे। घटना की तहरीर कुर्रियाकलां चौकी में दी गई। चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच बांसखेड़ा में एक निजी स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में युवक नजर आए हैं। हालांकि, फुटेज में चेहरे साफ नहीं हैं। सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि टप्पेबाजी होने की सूचना मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।