फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक चालक की र्माैत, साथी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गुर्री चौकी क्षेत्र के इटौरिया मोड़ के पास मंगलवार काे दोपहर स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे बिहार के मोतिहारी जिले के हरजिद्दी क्षेत्र के गांव मथोईहार निवासी 30 वर्षीय रामरतन और पीछे बैठे उनके साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर रामरतन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त दोनों बाइक से अंबाला जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें