फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Wed, 07 Feb 2024 05:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। पूरनपुर रोड पर गांव हिटौटा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव कजरा निवासी गुरनाम सिंह के पुत्र मिंटा सिंह किसी काम से बाइक से खुटार आए थे। बुधवार दोपहर बाद वह वापस घर लौट रहे थे। वहीं, कार स्वामी उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी शैलेंद्र सिंह लखीमपुर से घर जा रहे थे। उनकी कार बाइक के पीछे थी। शैलेंद्र के मुताबिक, हिटौटा के पास बाइक सवार ने अचानक बाइक को पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया। इससे उनकी कार बाइक से टकरा गई। हादसे में मिंटा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। शैलेंद्र खुद ही मिंटा को कार से लेकर सीएचसी आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मिंटा सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें