फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार घायल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सरैंया से बुधुवाना जाने वाली रोड पर कांवड़ियों की ट्रॉली से टक्कर लगने के बाद सोमवार रात बाइक सवार युवक मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पहुंचे कार सवार लोगों से विवाद हो जाने पर कांवड़ियों ने उन लोगों को बुरी तरह पीटा और कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पर भी कांवड़ियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना मदनापुर के गांव बिरिया मकरंदपुर से करीब 35-40 कांवड़िये ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्रॉलियों में सवार होकर घटियाघाट जल भरने जा रहे थे। सोमवार रात साढ़े सात बजे जब ट्रॉली गांव सरैंया के समीप थी तभी उसकी टक्कर गांव हरेवा निवासी मुनेश की बाइक में लग गई। वह बाइक समेत खाई में जा गिरा। खेत किनारे लगे ब्लेड वाले तार में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में बैठी पत्नी रजनी भी चोटिल हो गई।
गांव ककराला से आ रही कार के चालक ने ट्रॉली से आगे निकलते हुए हादसे को लेकर कुछ कह दिया। इससे कांवड़िये भड़क गए और कार को रोककर उसमे बैठे ककराला गांव निवासी सोनेलाल उसकी पत्नी पूनम, सास गुड्डी देवी व परिवार के देवेश व संतोष के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ कांवड़ियों ने कार के शीशे तोड़ डाले। सोनेलाल ने बताया कि गनीमत रही कि सरैंया गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए। सोनेलाल के अनुसार वे लोग दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। ककराला गांव में रह रहे उनके परिवार के एक युवक की हुई मौत के चलते वे लोग यहां आए थे। इसके बाद वे सभी कार से दिल्ली लौट रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें