फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निजी बस की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक दिनेश पाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के सतवां खुर्द गांव निवासी 27 वर्षीय दिनेश पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दिनेश की पत्नी पिंकी शुक्रवार सुबह किसी काम से अपने मायके सेहरामऊ दक्षिणी के कैलाह गांव गई थी। देर शाम दिनेश बाइक से अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहे थे। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के उधौपारा गांव के पास प्राइवेट बस की टक्कर लगने से दिनेश की मौत हो गई। पति की मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी शव को देख बिलख पड़ी। परिवार के लोगों ने पिंकी को संभाला। वहीं, मृतक के बच्चाें का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें