खुटार। हाईवे पर छुट्टा पशु को बचाने के फेर में बाइक गिर जाने से महिला, उसका पुत्र और पौत्र घायल हो गए।
लखीमपुर के कस्बा भीरा के कल्याणी मंदिर के पास रहने वाले शैलेंद्र अपनी मां पदमा देवी और चार वर्षीय पुत्र मयंक के साथ अपनी बहन के घर पुवायां जा रहे थे। खुटार मैलानी रोड पर गांव कढ़ैया के पास छुट्टा पशु को बचाने के फेर में बाइक गिर जाने से तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण मयंक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संवाद