फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीवार से टकराई बाइक, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मौत

Wed, 31 Jan 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
धनसिंहपुर के गौरव वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खुटार। घने कोहरे में बाइक दीवार से टकराने से सोमवार रात गांव धनसिंहपुर निवासी पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख के बेटे 40 वर्षीय गौरव वर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन

गौरव रात करीब साढ़े नौ बजे खुटार स्थित गैस एजेंसी से घर जा रहे थे। गांव महारानीगंज मोड़ के पास घने कोहरे में उनकी बाइक गुरमेज सिंह के फार्म हाउस की दीवार से टकरा गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर गुरमेज सिंह मौके पर पहुंचे। गौरव को गंभीर हालत में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन गौरव को खुटार सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव की पत्नी प्रिया दिल्ली में किसी कंपनी में काम करती हैं। सूचना पर वह भी घर पहुंच गईं। गौरव की मौत से पत्नी प्रिया, पुत्री टिया, भाई विवेक वर्मा सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस से घायल को खुटार सीएचसी लाया गया था। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
तमाम लोगों ने गौरव की मौत पर जताया दुख
गौरव के पिता स्व. शिवकुमार वर्मा खुटार के उप ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। गौरव की मौत के बाद विधायक चेतराम, खुटार के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, तिकुनियां व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा, गुरुसेवक सिंह गोल्डी ने दुख जताया।

धनसिंहपुर के गौरव वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें