फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजनौर का युवक प्रेमिका से मिलने पुवायां पहुंचा, लोगों ने पुलिस को सौंपा

Thu, 08 Jun 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद बिजनौर का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक प्रेमिका से मिलने पुवायां के एक गांव आ पहुंचा। गन्ने के खेत में प्रेमिका मिलने पहुंची तो गांव के लोगों ने घेरकर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिजनौर के युवक की जान पहचान फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से पुवायां की एक किशोरी से हुई। किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। बातचीत बढ़ने के बाद युवक किशोरी से मिलने बुधवार को उसके गांव पहुंच गया। दोपहर में किशोरी प्रेमी से मिलने गन्ने के खेत में पहुंची। आसपास के लोगों ने किशोरी और युवक को अकेला देख रोक लिया।
ग्रामीणों ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक बिजनौर का है और किशोरी के बुलावे पर पुवायां आया है। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि युवक और किशोरी थाने पर हैं। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें