फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ट्रेन की गैलरी में गिरने से बिहार की महिला की मौत, शाहजहांपुर में जीआरपी ने उतारा शव

Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले नवीन की 22 वर्षीय पत्नी उर्मिला कुछ महीने से बीमार चल रही थीं। उनकी हालत में सुधार न होने पर दोनों घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद जिले के थाना गोवर्धननगर के गांव भावबीघा निवासी नवीन कुमार की पत्नी उर्मिला का शव मोरध्वज एक्सप्रेस की गैलरी में पड़ा मिला। कंट्रोल के आदेश पर जीआरपी ने शव को उतारा। माना जा रहा है कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले नवीन की 22 वर्षीय पत्नी उर्मिला कुछ महीने से बीमार चल रही थीं। उनकी हालत में सुधार न होने पर दोनों घर जाने के लिए निकले थे। वह जम्मूतवी से बरौरी जाने वाली 12492 मोरध्वज एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार थे।

नवीन कुमार के मुताबिक सुबह पौने सात बजे बरेली से ट्रेन चलने के बाद उर्मिला बोगी के गेट तक गई थीं। अचानक वह बोगी की गैलरी में गिर गईं। नवीन ने तुरंत टीटीई को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद पावर केबिन को खबर दी गई। पौने आठ बजे ट्रेन को लाइन नंबर एक पर लिया गया। रेलवे के डॉक्टर ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें