फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेधावी बच्चों को बांटीं साइकिलें

विज्ञापन
खुटार के ग्राम नरौठा देवीदास ​​स्थित सीताराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव म
विज्ञापन
चांदपुर। नरौठा देवीदास गांव के सीताराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सुबह वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने और कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी बच्चों को साइकिलें भेंट कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें