पुवायां में भाकियू भानु गुट के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : संवाद
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने तहसील क्षेत्र में जनजागरण यात्रा निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जसपाल सिंह के प्रदेश सचिव और सतेंद्र यादव युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कस्बे में आने पर दोनों पदाधिकारियाें का मोहम्मदी मोड़ पर स्वागत किया गया। इसके बाद शुरू हुई जनजागरण यात्रा राजीव चौक, गंगसरा, रामपुर कलां, खुटार, बंडा होते हुए सबली टोल प्लाजा पहुंची। यहां एसडीएम संजय पांडे को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान कराने, बजाज चीनी मिल मकसूदापुर से गन्ना भुगतान दिलाने, शाहजहांपुर से भूड़ा मैनारी तक हाईवे के गड्ढे भरवाने, जर्जर सरकारी स्कूलाें की मरम्मत कराने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, राशीराम वर्मा, जसपाल सिंह, अनिरुद्धराज, सतेंद्र सिंह यादव, स्वर्ण सिंह, संतकुमार मिश्रा, हेतराम राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद