ग्राम भरगवां में वन विभाग की ओर से आयोजित ग्रीन चौपाल में मौजूद लोग। स्रोत: विभाग
भावलखेड़ा। वन विभाग की सदर रेंज के गांव भरगवां में मंगलवार को ग्रीन चौपाल आयोजित की गई। इसमें किसानों को कार्बन क्रेडिट योजना समेत पौधरोपण के विषय में कई जानकारियां दी गईं। वन दरोगा सुशील कुमार और चंद्रपाल सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि विभाग की ओर से कार्बन क्रेडिट फाइनेंस योजना के तहत पांच वर्ष से अधिक उम्र के पौधों का पंजीकरण कर आर्थिक लाभ दिया जाता है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। संवाद