फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट पुल से पहले लगे जाम में घंटों जूझे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को ढाई घाट जाने वाले श्रद्धालु कोलाघाट पुल से पहले सुबह से लेकर शाम तक जाम की समस्या से जूझते रहे। पुलिस मौजूद रहने के बाद भी समस्या बनी रही। इस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन के संचालन की छूट दिए जाने से पहले कोलाघाट पुल के दोनों तरफ शुरुआत में एक तरफ से जाने और दूसरी ओर से आने भर का रास्ता छोड़कर शेष जगह अवरोध लगा दिए गए थे। मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के चलते सुबह तड़के से ही पैदल के अलावा बाइक से ढाई घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुल पर आने-जाने का रास्ता सीमित होने के कारण सुबह छह बजे कोला पुल से पहले मिर्जापुर और जलालाबाद दोनों तरफ़ रोड पर जाम लग गया। जानकारी मिलने पर दोनों तरफ पुल से पहले पुलिस की तैनाती की गई। इसके बाद भी देर शाम तक जाम की समस्या से श्रद्धालु जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें