फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीराम कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Sat, 24 Aug 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मदनापुर क्षेत्र के गांव सैना खेड़ा शिव मंदिर से कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मदनापुर। क्षेत्र के गांव सैनाखेड़ा स्थित शिव मंदिर पर श्रीराम कथा आरंभ होने से पहले शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा को महिलाएं शिव मंदिर पर एकत्रित हुईं। वहां से वेद मंत्रों के साथ देवी-देवताओं की जय-जयकार करते हुए श्रद्धालु बोझी घाट गंगा तट पर पहुंचे। वहां परमानंद शास्त्री ने मंत्रों के साथ श्रद्धालुओं से पूजन कराया। बाद में शिव मंदिर पर कथा आरंभ हुई। आयोजक ग्रामवासियों ने बताया कि श्रीराम कथा रोजाना शाम तीन से छह बजे तक और रात आठ बजे से 11 बजे तक होगी। कथा का विश्राम बृहस्पतिवार 29 अगस्त को होगा। बाद में 30 अगस्त को हवन पूजन तथा भंडारा होगा। कलश यात्रा की व्यवस्था में सचिन पाल, पप्पू गुप्ता, शैलेंद्र पाल, शालू पाठक आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें