पुवायां। गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी नरवेश कुमार ने गांव के ही राकेश, राजेश और राजेंद्र के खिलाफ पीटकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नरवेश ने बताया कि गांव में मंदिर की जगह पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिसकी पहले पैमाइश हो चुकी है और अवैध कब्जा भी हटवाया गया था।
18 जुलाई को राजस्व टीम पैमाइश करने के लिए गई थी लेकिन विपक्षियों ने पैमाइश नहीं होने दी तो टीम चली आई। इसके बाद राकेश कुमार, राजेश कुमार और राजेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद