फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रस्तावित विकास कार्यों में तेजी लाने के बीडीओ ने दिए निर्देश

Wed, 12 Nov 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय के सभागार में सहायक विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक की। बैठक में बीडीओ ने कहा कि गोशालाओं में टिन शेड डालकर उनका विस्तार करने, खेल मैदान, ओपन जिम, आंगनबाड़ी केंद्र, खाद्यान्न भंडार गृह आदि का निर्माण जितनी शीघ्रता से होगा, जन सामान्य को उतना ही लाभ होगा। विकास से जुड़े काम प्राथमिकता से कराएं और साथ ही मिड डे मील वितरण का सत्यापन भी करें। उन्होंने पंचायत सचिवों को रोजाना दो ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के साथ बैठक उनकी समस्याओं की सुनवाई और निस्तारण कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें