फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कचहरी मार्ग पर बैरिकेडिंग, जाम से जूझे शहरवासी

Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंटा चौराहे से विसरात रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कचहरी मार्ग बंद कर दिया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच शहरवासी पूरे दिन जाम से जूझे।
विज्ञापन

रोडवेज से गोविंदगंज ओवरब्रिज होकर प्रसाद भवन होते हुए लोदीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थिति ज्यादा खराब रही। जीआईसी से खिरनीबाग चौराहा होकर अंटा चौराहा मार्ग पर भी जाम लगा। वहीं, अंटा चौराहा से विसरात रोड व घंटाघर से कच्चा कटरा रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने पर अंटा से विसरात रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
इस रोड पर स्थित कई अस्पतालों में आने और जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को भी दिक्कत हुई। उनके निजी वाहनों के साथ ही एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। जबकि, रोडवेज से गोविंदगंज ओवरब्रिज होकर लोदीपुर जाने वाले मार्ग पर रोडवेज की बसें, ट्रक जैसे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। यहां भी दिनभर लोग जाम में फंसे रहे। मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या के चलते तमाम वाहन चालकों को गलियों से होकर गुजरना पड़ा। इससे मोहल्ले व कॉलोनियों की गलियों भी वाहनों का भार बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी लगी है। फिर भी कहीं जाम लगा है तो वहां ड्यूटी लगाकर यातायात बेहतर कराया जाएगा।
बीएस वीर कुमार, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें