फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैंक मैनेजर अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, 60 हजार रुपये में खरीदी थी

Tue, 20 Aug 2024 10:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

बहराइच की बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात युवक शाहजहांपुर के रोजा में अपनी ससुराल आया था। रविवार रात वह पिस्टल लेकर घूमने निकला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
आरोपी बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार इलाके में पुलिस ने बहराइच की बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत कानपुर के रहने वाले युवक की रविवार रात रोककर तलाशी ली। उसके पास से 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल के साथ एयर पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार की रात सदर थाने के उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र दीक्षित खिरनीबाग चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पैदल जा रहे कानपुर के थाना बर्रा के जरौली फेज-1 नरपतनगर निवासी अभिषेक कुमार को रोककर तलाशी ली। उसके पास से अवैध पिस्टल, पांच कारतूस, एयर पिस्टल और छर्रों की डिब्बी बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

ससुराल में आया था युवक 
इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक बहराइच की इंडियन बैंक की सिटी ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा चौराहा स्थित ससुराल आया था। पूछताछ में उसने बताया कि सीतापुर में कुछ लोगों से कहासुनी होने के दौरान उसने पिस्टल को खरीदा था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह दो-तीन दिन पहले शाहजहांपुर आया था। रविवार को घूमने के लिए निकला था तभी पुलिस ने शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो पिस्टल बरामद हो गई। उसने 60 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें